समस्तीपुर: रामपुर दूधपुरा गांव में सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे धूमधाम से की वट सावित्री व्रत की पूजा
शनिवार की सुबह लगभग 10:30बजे सुहागिन महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वट सावित्री का व्रत और पूजा सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं. यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। सुहागन महिला सोलो सिंगार करके बरगद पेड़ के नीचे पति की लंबी आयु के लिए करती है पूजा अर्चना।