शामली: शामली जनपद के पुलिस महकमें में तबादला एक्सप्रेस, 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
Shamli, Shamli | Jun 24, 2026 बुधवार पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि एसपी द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सृदृढ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 12 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर संबंधितों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक राहुल कुमार को चौकी प्रभारी चौसाना, रामकिशन सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा कांधला, सुभाष कुमार को मंसूरा चौकी का प्रभारी बनाया है।