हनुमानगढ़: लखुवाली में पुलिस ने 7.60 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखुवाली में 7.60 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के जरिए पुलिस नशा के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।