रायबरेली: रायबरेली में डीएम की जनसुनवाई बनी सहारा, 14 साल से लम्बित पेंशन पाकर आवेदिका को पारिवारिक पेंशन का मिला लाभ
Raebareli, Raebareli | Apr 9, 2026
9 अप्रैल गुरुवार की दोपहर 3 बजे जानकारी प्राप्त हुई जिलाधिकारी के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदन करने के बाद लगभग 14 वर्षों से लंबित पेंशन का मामला निस्तारण हुआ है। जिसमें आवेदिका को पारिवारिक पेंशन का लाभ मिलने से खुशी जाहिर की और जिलाधिकारी को धन्यवाद स्थापित किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा तत्परता के साथ निश्तरित किया गया।