बांका: सदर थाना का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Banka, Banka | Jun 5, 2026 बांका के एसडीपीओ अमर विश्वास ने शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न मामलों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।