घरौंडा: करनाल थाना मुनक ने 10 मिनट में ट्रैक्टर लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
करनाल के थाना मुनक पुलिस ने ट्रैक्टर और पानी के टैंक की लूट की वारदात को मात्र दस मिनट में सुलझा दिया। दो आरोपियों मनजीत और राकेश को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा।