ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने जाजनखेड़ी गांव में कच्ची शराब बेचने पर 42 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
जाजनखेड़ी गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर 42 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को शनिवार को रात लगभग आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जाजनखेड़ी गांव में कोई व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से जाजनखेड़ी निवासी मुकेश लोधी उम्र 42 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।