अनूपपुर: फुनगा चौकी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा युवती सकुशल बरामद
फुनगा चौकी पुलिस ने गुमशुदा 18 वर्षीय युवती को त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की।लगातार खोजबीन और प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने कम समय में युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।