बारां: शहर के हॉस्पिटल रोड पर नाले के गड्ढे में फंसी कार, आम नागरिकों की सहायता से बाहर निकाली गई
Baran, Baran | Apr 6, 2026 शहर के हॉस्पिटल रोड़ पर गत रात्रि को एक कार नाले के ऊपर से गुजर रही थी। नाले का कवर पत्थर का था जो कार के गुजरने के दौरान टूट गया, जिससे कार नाले के गड्डे में फं़स गयी। कार चालक ने काफी प्रयास किया, लेनिक कार गडढे से नहीं निकली। उसी समय आम नागरिकों ने कार निकालने में कार चालक की सहायता की।