फर्रुखाबाद: जिले में कपाऊ ठंड का प्रकोप जारी, कोहरे की छाई चादर, विजिबिलिटी करीब 20 मीटर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
जनपद में बीते दिनों हुई बारिश के बाद से हाड़ कपाऊ कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है, घना कोहरा छाया है। कड़ाके सर्दी पड़ रही है। सोमवार को सुबह से ही कोहरे की चादर छाई हुई है। वहीं विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर तक रह गयी। शनिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस है। बीते दिनों निकली धूप से लोगों को एहसास हो गया था कि सर्दी अब सुबह शाम की रह गई है..