दरभंगा: लहेरियासराय पुलिस केंद्र में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित पुलिस केंद्र मे मंगलवार को विदाई से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में पु.अ.नि. नवीन चंद्र चौधरी एवं प्रा.अ.नि. वसीउर रहमान खान को विदाई सह सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम मे वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। यह कार्यक्रम मंगलवार के शाम 5 बजे हुई।