हज़ारीबाग: तेज रफ्तार का कहर चौपारण के सियरकोनी में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हुआ शुक्रवार को सुबह दस बजे के करीब सियरकोनी स्थित CM होटल के पास NH-19 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।