चक्रधरपुर के नगर परिषद के समीप मंडल नाश्ता होटल से दो एलपीजी सिलेंडर व बर्तन की चोरी हो गई.इसकी जानकारी दुकानदार को सोमवार को मिली। जिसके बाद दुकानदार ने चक्रधरपुर थाने को मामले की जानकारी दी। बताया जाता है कि नगर परिषद के समीप मंडल होटल के संचालनकर्ता सोमवार को नाश्ता होटल पहुंचे तो गैस सिलेंडर व कुछ बर्तन को गायब पाया।