इंडिया गठबंधन से सहरसा विधानसभा के विधायक आईपी गुप्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर हिजाब विवाद पर एक तरफ जहां झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने नुसरत परवीन को ₹300000 की सैलरी ऑफर की है तो वही देश के अलग-अलग हिस्सों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लोग अपना आक्रोश दिखा रहे हैं।