कहरा: सौर बाजार थाना क्षेत्र के सराही बहियार से पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया
Kahara, Saharsa | Dec 25, 2024 सौर बाजार थाना क्षेत्र के सराही वार्ड 16 बहियार से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक कुख्यात 25 हजार का इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आज सदर थाना परिसर में सदर SDPO आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार कुख्यात 25 हजार का इनामी अपराधी का नाम रणवीर कुमार उर्फ राणा यादव बताया जा रहा है।