कहरा: सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के चंडी स्थान जमहरा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
Kahara, Saharsa | Dec 25, 2024 सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के चंडी स्थान जमहरा वार्ड 10 मे जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। जिस मारपीट मे 1 व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिवारवालों के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया। जख्मी का नाम विदुर यादव जो की सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के चंडी स्थान जमहरा वार्ड 10 का रहने वाला है।