मालथोन: मड़ावनगौरी ग्राम में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती
Malthon, Sagar | May 29, 2026 मालथौन थाना क्षेत्र की मड़ावन गौरी ग्राम में खेत की बाड़ी को लेकर हुए विवाद में खेत से घर लोट रहे रास्ते में 65 वर्षीय व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें जसरत पिता भगोनी अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो तत्काल उन्हें मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।