नैनपुर: कनौजिया टोला में निकला 9 फीट लंबा अजगर, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
नगर मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर वार्ड क्रमांक 14 कनौजिया टोला में उस समय हडक़ंप मच गया, जब अनिल मरावी के घर के पास लगभग 8 से 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय सर्प को देखकर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। शनिवार तीन बजे घटना की जानकारी नागपुर से जुड़े सर्प विशेषज्ञ पीयूष खरे को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही वे मौके पर पहुंचे और सुरक्षित रेस्क्य किया