अरवल: अरवल, बिहट, औरंगाबाद रेल लाइन के लिए संघर्ष समिति अरवल ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया
Arwal, Arwal | May 6, 2025 रेलवे संघर्ष समिति अरवल बिहटा,औरंगाबाद रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण की मांग को लेकर विशेष हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हजारों लोग प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के नाम पोस्टकार्ड और हस्ताक्षर भेज रहे हैं। यादव ने बताया कि यह रेल लाइन क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है।