अरवल: अरवल में ALTf टीम की छापेमारी, 1100 लीटर जावा महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार
Arwal, Arwal | May 6, 2025 मंगलवार सुबह 8 ALTf टीम ने अरवल जिले के रामापुर मूसहरि, नेवना मूसहरि और खजुरी मूसहरि क्षेत्रों में छापेमारी की। अभियान के दौरान कुल 1100लीटर जावा महुआ और दो अवैध भट्ठियों को नष्ट किया गया। खजुरी मूसहरि से एक व्यक्ति को 8 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी