लाडपुरा: कोटा में दो मौतें, कैंसर से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, कीटनाशक पीने से व्यापारी की मौत, पुलिस ने करवाए पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Apr 23, 2026 कोटा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो दुखद घटनाएं सामने आई हैं।गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार रानपुर थाना क्षेत्र के जगपुरा में कैंसर से पीड़ित 52 वर्षीय प्रेमचंद ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेशे से ड्राइवर था और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार उसने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर छत के टिन से रस्सी