डंडा: मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक, निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा ताजिया जुलूस
Danda, Garhwa | Jun 21, 2026 डंडा : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को डंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध जन, ताजिया समिति के सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। रविवार को थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी।