पिछोर नगर के शासकीय हरिजन बस्ती हाई स्कूल केंद्र एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पिछोर में आज मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा संचालित हाई स्कूल के गणित प्रश्न पत्र में पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व श्रीमती ममता शाक्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया।