धमतरी: धमतरी में 21 जून को नीट-यूजी परीक्षा, 4 केंद्रों पर 1176 छात्र देंगे परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 21 जून को आयोजित नीट-यूजी 2026 के लिए धमतरी जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी विभागों से समन्वय कर व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 1176 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पीजी कॉलेज धमतरी, शिव सिंह वर्मा कन्या हायर सेकेंडरी।