बिंदकी: पारादान मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-खजुहा मार्ग में पारादान मोड़ के समीप रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार रमेश उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी ग्राम सेलावन कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।