पंचकूला: ककराली गांव में धूमधाम से मनाया गया गोगामेडी का वार्षिक मेला, कुश्ती और अन्य प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
गांव ककराली में आज धूमधाम के साथ गोगामेडी का वार्षिक मेला मनाया गया इस अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गोगामेड़ी पर भंडारा दिया गया इसके साथ ही कुश्ती दंगल का और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर कुश्ती दंगल में आए पहलवानों और अन्य प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।इस कुश्ती दंगल में महिलाओं के लिए भी कुश्ती का आयोजन किया गया।