नरवल: महाराजपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दी महत्वपूर्ण जानकारी
यातायात माह के तहत महाराजपुर पुलिस ने रविवार दोपहर 3:00 बजे कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।यह अभियान महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया।अभियान के दौरान आम जनता और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।