मंदसौर: मृतक के नाम फर्जी रजिस्ट्री मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, ऋषिआनंद कुटिया मामले की पुलिस जांच जारी
मंदसौर के ऋषिआनंद कुटिया क्षेत्र में फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है, जिसमें मृतक राजेंद्र कुमार शुक्ला के नाम पर 2024 में जमीन की रजिस्ट्री की गई, जबकि उनकी मृत्यु 2023 में हो चुकी थी। पुलिस ने दशरथ सिंह चंद्रावत सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक फरार है। आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।