गुलाना: मदाना गांव के खेत में गिरा मौसम विभाग का यंत्र, मची हलचल, तकनीकी खराबी से आसमान से गिरा उपकरण, किसान ने पुलिस को सौंपा
शनिवार दोपहर को दोपहर 2 बजे मौसम विभाग का सर्वेक्षण उपकरण तकनीकी खराबी से मदाना गांव में किसान कुमेर सिंह सिसोदिया के खेत में गिर गया। ग्रामीणों ने इसे पहले ड्रोन समझा। किसान के पुत्र शैलेंद्र और मित्र जितेंद्र ने यंत्र सलसलाई थाने में जमा कराया। पुलिस ने उपकरण सुरक्षित रखकर विभाग को सूचना दी। अधिकारी 2-4 दिन में लेने आएंगे।