JSSC-CGL परीक्षा मामले में CID की कार्रवाई, एक और सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार
रांची: JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े मामले में झारखंड CID की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में CID ने एक और सफल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान समीर कुमार, पिता स्वर्गीय प्रदीप कुमार, निवासी गिरिडीह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, समीर कुमार की गिरफ्तारी CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है।
CID की टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर कुमार को गिरफ्तार किया है। JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं से जुड़े मामले की जांच CID कर रही है। इसी जांच के दौरान एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में CID की जांच आगे भी जारी है। अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
#JSSC #JSSCCGL #JSSC_CGL #JSSCNews #JSSCUpdate #CGLExam #CGLNews #CID #JharkhandCID #Jharkhand #JharkhandNews #RanchiNews #Giridih #GiridihNews #ExamScam #RecruitmentScam #ExamUpdate #GovernmentJobs #SarkariNaukri #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #NewsUpdate #JharkhandJobs #loktantrabharat