छोटी सरवन: चंद्रोड़ गांव में कलयुगी बेटे-बहू ने मकान के विवाद में मां का सिर फोड़ा, हालत गंभीर, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
दानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रोड़ गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मकान के हिस्से को लेकर हुए विवाद में एक बेटे और बहू ने मिलकर अपनी ही मां पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां के सिर पर गंभीर चोट आई है, परिजनों ने बताया कि भूरी पत्नी रकु निवासी चंद्रोड़ का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।