महागामा: टेंपू और हाईवा के बीच टक्कर में टेंपू अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलटी, घटना में टेंपू चालक हुआ गंभीर रूप से जख्मी
Mahagama, Godda | Jun 14, 2026 महागामा थाना क्षेत्र के नूनाजोर -हनवारा मुख्य मार्ग स्थित अमरपुरा के समीप हाइवा और टेंपू के बीच टक्कर में टेंपू सड़क के बीचो-बीच पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है की साइड लेने के दौरान हाइवा चालक ने टेंपू में ठोकर मार दिया जिससे टेंपू पलट गया।