भरथना: खरगूपुरा समेत 2 दर्जन गांवों में 11 दिन से बिजली ठप, ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, जेई को सौंपा ज्ञापन
बकेवर के ग्राम खरगूपुरा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 11 दिनों से ठप होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बकेवर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। सोमवार देरशाम 5 बजे जेई आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत पत्र लेकर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।