वाराणसी में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश से मिली गर्मी से राहत, जनजीवन प्रभावित
Sadar, Varanasi | May 13, 2026 काशी सहित आसपास के जनपदों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, धूलभरी हवाओं और झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित हो गया। अचानक बदले मौसम के चलते दोपहिया वाहन चालक, राहगीर और बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए दुकानों व शेड की ओर भागते नजर आए।