बरेली: रामायण वाटिका का दमदार ट्रायल, लेजर शो में जीवंत दिखे श्रीराम, 51 फीट की प्रतिमा से बढ़ेगा आकर्षण
बरेली में बन रही रामायण वाटिका का लेजर शो ट्रायल सफल रहा, जिसमें भगवान श्रीराम की प्रतिमा रोशनी में जीवंत दिखी। बरेली विकास प्राधिकरण के अनुसार यहां 51 फीट प्रतिमा, रामायण थीम और आधुनिक लाइटिंग से इसे बड़ा सांस्कृतिक आकर्षण बनाया जा रहा है।