हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने डीएसटी टीम का पुनर्गठन किया, 15 पुलिसकर्मी शामिल किए गए
हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने जिला विशेष टीम डीएसटी टीम का पुनर्गठन किया है। इस टीम में दो सब इंस्पेक्टर एक एएसआई एक हेड कांस्टेबल में 11 कांस्टेबल को शामिल किया गया है। वहीं वर्तमान डीएसटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुशील सहित अन्य को मूल पद स्थापन पर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।