बहेरी: दरभंगा में डॉ. जगन्नाथ मिश्र की 89वीं जयंती मनाई गई,बहेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने उनके योगदान को किया याद
बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत पघारी स्थित पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेममाया देवी के निवास स्थान पर बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की 89वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी