कांके: जगन्नाथपुर थाना गेट के सामने चलते ऑटो से कूदी युवती, लगी लोगों की भीड़।
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2026 रांची में जगन्नाथपुर थाना गेट के सामने गुरुवार की रात करीब 8:45 बजे उस वक्त लोग सकते में आ गये, जब ऑटो में सवार एक युवती अचानक चलती ऑटो से नीचे कूद गयी. इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी और लोग अपहरण के प्रयास की आशंका जताने लगे. इसके बाद शक के आधार पर ऑटो चालक को पकड़ लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।