रसूलाबाद: मालका पुरवा स्थित शनिदेव मंदिर के समीप सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाइक मैकेनिक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद क्षेत्र के मकरंदपुर कहिंजरी निवासी 23 वर्षीय बाइक मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रसूलाबाद से बाइक के स्पेयर पार्ट्स लेकर अपनी दुकान लौट रहा था। मलकापुरवा स्थित शनिदेव मंदिर के समीप सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मारदी गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन उपचार के लिए कानपुर ले गए, जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया