कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने खुरगान निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, तमंचा व कारतूस बरामद
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खुरगान पुल से आगे कब्रिस्तान के गेट के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम नाजिम है।