कटनी नगर: कटनी में गर्मी का कहर: 44 डिग्री तापमान में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला, घंटों बिजली गुल
कटनी। मई माह की भीषण गर्मी ने कटनी शहर में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार दोपहर तीन बजे तक शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शहर की सड़कें सूनी दिखाई दीं, वहीं इंसानों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक उपकरण भी गर्मी की तपिश नहीं झेल पा रहे हैं।