फुलवरिया: फुलवरिया में एलिम्प्को योजना के तहत 420 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए
एलिम्प्को योजना के तहत फुलवरिया में दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद आलोक कुमार सुमन, भाजपा नेता दुर्गा राय तथा बीडीओ पूजा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस मौके पर फुलवरिया, हथुआ, भोरे, पंचदेवरी, कटेया, विजयीपुर समेत हथुआ अनुमंडल के सात प्रखंडों से बड़ी संख्या में