सिवनी: नवनिर्मित छात्रावास में दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Seoni, Seoni | Apr 10, 2026 आदिम जाति कल्याण विभाग सिवनी द्वारा निर्मित आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन में गंभीर खामियां सामने आई हैं। निर्माण पूरा होने के बाद विभाग ने ठेकेदार को पूरी राशि का भुगतान कर दिया और इंजीनियर ने भवन को मजबूत बताया। लेकिन हकीकत इसके विपरीत है, क्योंकि नई बिल्डिंग में जगह-जगह बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।