कैराना: कांधला क्षेत्र में रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में मिले युवक की मौत का मामला, हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 26, 2026 गत 21 अप्रैल को ग्राम पंजोखरा रेलवे पटरी पर एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला था, जिसका एक पैर कटा हुआ था और वह बेहोश था। सूचना पर थाना कांधला पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची थी। घायल की पहचान मोनू कुमार निवासी ग्राम जसाला के रूप में हुई थी। उसे तत्काल कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया था और उसकी मौत हो गई थी।