नैनपुर: चीजगांव में महुआ बीनने गई महिला पर भालू का हमला, अस्पताल में इलाज जारी
Nainpur, Mandla | Mar 15, 2026 नैनपुर क्षेत्र के ग्राम चीजगांव के जंगल में महिला चेतूबाई सुबह 4 महुआ बीनने के लिए गई थी तभी अचानक भालू ने उसे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई साथ में मौजूद लोगों ने महिला को भालू से बचाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली और महिला को तत्कालित सहायता राशि दी।