कोल: सराय हकीम में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पति पुलिस हिरासत में
Koil, Aligarh | Apr 16, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय हकीम की बताई जा रही है। जहां बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे 26 वर्षीय महिला प्राची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।इधर मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियो और पति पर फांसी लगाकर और लोहे की रोड से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर मौके पर पहुंची इलका पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष संकलन करने में जुट गई।