कन्नौज: हरदेवगंज मोहल्ले में घर के बाहर गाली-गलौज और मारपीट के मामले में 4 लोगों पर मुकदमा दायर
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के हरदेवगंज मोहल्ले में गाली गलौज और मारपीट का मामला सामने आया हैं। शिकायतकर्ता ने मामले में 3 नामजद और 1 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी जिसपर पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। 10 तारीख की रात यह घटना हुई थी। मारपीट करने वाले सभी आरोपी लालामीश्र मोहल्ले में निवासी बताए गए हैं।