मेहदावल: कोपिया स्थित कोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण
संतकबीरनगर। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को कोपिया स्थित कोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौ