अंबाह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अम्बाह में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Ambah, Morena | May 26, 2026 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित समर कैंप का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस, योग, मेहंदी, ड्राइंग, कम्प्यूटर एवं जूडो-कराटे जैसी गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि भंवर सिंह तोमर ने कौशल विकास के लिए ऐसे शिविरों को आवश्यक बताया। प्राचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर में 10 विद्यालयों के 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।