लखीसराय: खावा गांव से मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने खावा गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार की अपराह्न 2 बजे जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मामले में खावा गांव के रहने वाले आरोपी शंकर महतो तथा सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर 6 लोगों के खिलाफ मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 286/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.